राजातालाब: पीएम मोदी की सांसद निधि से रोहनिया विधानसभा में विकास कार्य शुरू, बीजेपी एमएलसी ने किया शिलान्यास
वाराणसी में शुक्रवार को बीजेपी के एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी के सांसद निधि से होने वाले रोहनिया विधानसभा के दो मार्गों पर इंटरलॉकिंग के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विधिविधान से पूजन कर, समय पर कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया।