हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस, प्रशासन, कॉलेज पदाधिकारियों और संभावित प्रत्याशियों के साथ लिंगदोह कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी संभावित प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान लिंगदोह कमेटी के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कॉलेज में अध्ययनरत नहीं होने वाले बाहरी व्यक्तियों का परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि छात्रों को बिना पहचान पत्र के कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कॉलेज परिसर में किसी भी तरह के प्रचार या कार्यक्रम के लिए एक दिन पहले कॉलेज प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। चुनाव प्रचार के लिए प्रिंटेड पोस्टर लगाने पर भी रोक रहेगी और केवल हाथ से बनाए गए पोस्टर या पंपलेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कॉलेज परिसर की सड़क से बाहर रैली या अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, रात के समय कॉलेज परिसर में घूमने या प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक के दौरान संभावित प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी और विश्वविद्यालय की चुनाव संबंधी निर्देशिका वितरित कर उसका पालन सुनिश्चित करने के लिए हस्ताक्षर भी करवाए गए। पुलिस प्रशासन ने आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नियमों के तहत संपन्न कराने की बात कही है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #LyngdohCommittee #LyngdohGuidelines #StudentPolitics #CampusPolitics #CollegeNews #CampusNews #HaldwaniPolice #NainitalPolice #PoliceAction #ElectionGuidelines #ElectionSecurity #StudentLeaders #ElectionCampaign #CollegeSecurity #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews