आंवला: आंवला क्षेत्र की पीड़िता ने विपक्षी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस को दी तहरीर
आंवला थाना क्षेत्र की निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बीते रोज घर से शौच के लिए गई तभी मुझे अकेला देखकर विपक्षी आया और पीछे से मेरी कौलिया भर ली और जमीन पर गिरा लिया। जब चीखी चिल्लाई तभी विपक्षी भाग गया। उसने अपने पति को सारी बात बताई और पति विपक्षी से शिकायत करने गया तो उसने पति के सिर में तमंचे की बट मार दी।