आंवला: आंवला पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे का एक अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल
आंवला थाना क्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था और अत्यंत गंभीर घटना घटित होने की आशंका जताई थी। जिसमें पुलिस ने दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसका अभियुक्त जाहिद को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।