आंवला: आंवला में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया
आंवला में थाना शाही के गौसगंज के हिंदू नवयुवक की नृशंस हत्या होने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि थाना शाही के ग्राम गौसगंज में जिहादी मानसिकता के लोगों के द्वारा भीड़ हिंसा कारित कर एवं हिंदू नवयुवक तेजपाल की नृशंस हत्या कर दी गई थी।