आंवला: आंवला में कावड़ियों का निकला भारी जुलूस जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा फलों का वितरण ,भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा माहौल
आंवला नगर में कछला गंगा से जल भरकर पहुंचे कई जत्थे हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों का आंवला पूरे नगर में पूर्व की भांति जुलूस निकाला गया। नगर में जगह-जगह लोगों ने बढ़ चढ़कर शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और फलों व जूस आदि का वितरण किया गया जुलूस में जय भोले के जयकारों से माहौल गूंज उठा।