समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 जून 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों की योजनाओं, मानसून तैयारी एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा
आज दिनांक 12 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, मानसून पूर्व तैयारियों तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने मानसून को देखते हुए सभी नगर निकायों को नालों की समुचित सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
सूखा एवं पेयजल संकट की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी चापाकलों को क्रियाशील रखने एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी नगर निकायों में पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शहरों में कचरा संग्रहण स्थलों की संख्या को शून्य तक लाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी को बक्सर नगर क्षेत्र एवं रामरेखा घाट में सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बक्सर में बुडको द्वारा निर्माणाधीन मोक्षधाम परियोजना के कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु मांस विक्रेताओं, फल एवं सब्जी विक्रेताओं तथा फूड कोर्ट के लिए समर्पित वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के उद्देश्य से पिंक बस संचालन हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नगर पंचायत ब्रह्मपुर को आगामी श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध पोखरों के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मानसून के दौरान संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी नगर निकायों को नियमित रूप से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers #brahmpur #itadhi #chousa
18 views | Buxar, Bihar | Jun 12, 2026