टोंक: टोंक जिला परिषद सदस्य के लिए 83 वैध नामांकन दाखिल, 347 पंचायत समिति सदस्य के नामांकन
Tonk, Tonk | Oct 24, 2026 सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी रामजीलाल शर्मा ने बताया की संवीक्षा के बाद जिला परिषद सदस्य के लिए 83 वैध नामांकन पत्र एवं 83 वैध अभ्यर्थी दर्ज किए गए हैं।अस्वीकृत नामांकन पत्र 32 रहे। तृतीय चरण में शामिल 5 पंचायत समितियों के 95 वार्डों में संवीक्षा के बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए 347 वैध नामांकन पत्र एवं 347 वैध अभ्यर्थी दर्ज किए गए।