बेलहर: तरैया मोड़ पर पुलिस ने किया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, जांच के लिए खनन विभाग को भेजा प्रतिवेदन
Belhar, Banka | Feb 14, 2024 थाना क्षेत्र के बेलहर साहबगंज के बीच बदुआ नदी पुल के पास तरैया मोड़ पर पुलिस ने आज अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। जबकि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने जांच के लिए खनन विभाग को प्रतिवेदन भेजा है। पुलिस सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि खनन विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।