बेलहर: साहबगंज बाजार से शराब तस्कर और डूबा गांव से शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार, 4 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Belhar, Banka | Feb 14, 2024 थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार से पुलिस ने 4 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर संग्रामपुर के अंजनी कुमार को गिरफ्तार कर शराब जब्त की है। जबकि डूबा गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी अजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर और शराबी को पुलिस ने कोरोना जांच के बाद आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।