बेलहर: श्रीनगर और जिलेबियां मोड़ में पुलिस ने छापेमारी कर 75 लीटर महुआ शराब की जब्त, शराब विक्रेता गिरफ्तार
Belhar, Banka | Feb 12, 2024 थाना क्षेत्र के श्रीनगर से पुलिस ने एक घर से 65 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जबकि शराब विक्रेता फरार हो गया। दूसरी तरफ जिलेबिया मोड़ में छापेमारी कर पुलिस ने झाड़ी में छिपाकर शराब बेच रहे विक्रेता साधु बेसरा को गिरफ्तार कर लिया और 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने साधु बेसरा और एक अज्ञात शराब विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया है।