बेलहर: रांगा बाजार में घरेलू विवाद में पुत्र ने मां को मारपीट कर किया जख्मी, बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Feb 11, 2024 रांगा बाजार में आज घरेलू विवाद में पुत्र मालवीर पंडित ने अपनी मां रोमा देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। रोमा देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र मालवीर पंडित पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।