बेलहर: बगधसबा जंगल में SDPO के नेतृत्व में पुलिस और SSB ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया छापेमारी और एरिया डोमिनेशन अभियान
Belhar, Banka | Feb 13, 2024 बेलहर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर SDPO के नेतृत्व में पुलिस और SSB ने बगधसबा जंगल और आस पास के गावों में छापेमारी और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया और शराब के खिलाफ अभियान भी चलाया। इस अभियान में पुनि सह थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद और SSB इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शामिल थे।