बेलहर: खुटहरी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Belhar, Banka | Feb 13, 2024 थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी अनिल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी अनिल शर्मा को पुलिस ने आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की अनिल शर्मा शराब पीकर हंगामा कर रहा था। उसी के पुत्र और पुत्रवधू की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।