रोहतास: रोहतासगढ़ किला के प्राचीन करम वृक्षों के संरक्षण की कवायद
Rohtas, Rohtas | Aug 21, 2026 रोहतासगढ़ किला के प्राचीन करम वृक्षों के संरक्षण की कवायद रोहतासगढ़ किला परिसर में मौजूद अति प्राचीन करम वृक्षों के संरक्षण की कवायद शुरू हो गई है। कृषि विभाग की टीम ने किला परिसर पहुंचकर पेड़ों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने वृक्षों के तने, जड़ों और आसपास की मिट्टी की बारीकी से जांच की। जड़ों की स्थिति जानने के लिए आसपास की जमीन की खुदाई भी की गई।