डुमरांव: गीता मोबाइल चोरीकांड में 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, व्यापारियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल
Dumraon, Buxar | Oct 22, 2026 डुमरांव मुख्य बाजार स्थित गीता मोबाइल शॉप में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने और मामले में कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से स्थानीय व्यापारियों के में आक्रोश बढ़ने लगा है।