जयसिंहनगर: पथरवाह तिराहे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, एक युवक घायल
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरवाह तिराहे के पास में शनिवार की दोपहर 3 बजे लगभग अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक युवक के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर जो कि अनियंत्रित होकर पथरवाह तिराहे के पास में पलट गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है।