जयसिंहनगर: कैमहा गांव से महिला लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमहा गांव से महिला के लापता होने का मामला शुक्रवार की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता महिला के परिजन नवलकिशोर भुरतिया निवासी कैमहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी अनिता बाई भुरतिया घर से बिन बताये कहीं चले गई है और वापस घर नहीं आई है।