जयसिंहनगर: हुडरहा में मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडरहा में मारपीट करने का मामला शनिवार की दोपहर 1 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी कन्नू चर्मकार पुत्र संपत चर्मकार निवासी हुडरहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि पुरानी रंजिश में उसके साथ उसके ही गांव का विजय चर्मकार और एक अन्य व्यक्ति ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।