चायल: सीएमओ ने कनैली सीएचसी का किया सघन निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी
कौशांबी। जनपद के कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।