चंदौली: चंधासी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर कूदकर युवती ने दी जान, मां की डांट बनी वजह, शव को लाया गया जिला मोर्चरी
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी गांव के समीप गुरुवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवती मनीषा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की मनीषा सुबह उठने में लेट हुई थी, इस पर ने मां ने डांट दिया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।