चंदौली: मझवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक्टर और ट्रक में जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचे
सदर कोतवाली के मझवार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही दिशा में जा रहे ट्रैक्टर और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार चालक सुरक्षित और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।