ब्रेकिंग:
अल्मोड़ा और पौड़ी की जनता से मिलने को उत्सुक दिखे राहुल गांधी, पंतनगर एयरपोर्ट पर मौसम खुलने का करते रहे इंतजार
अल्मोड़ा और पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने की पूरी कोशिश के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और जनता से मिलने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान भरने में बाधा आने पर राहुल गांधी ने पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे पर काफी देर तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। हालांकि मौसम में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें अपना दौरा स्थगित करना पड़ा। इसके बावजूद राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा जल्द ही उत्तराखंड आकर सीधे मुलाकात करने का भरोसा दिलाया।
Pauri, Garhwal | Jun 4, 2026