बेकिंग।
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि यह भाजपा नेताओं की संकीर्ण और तुच्छ सोच को भी उजागर करती है। हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम खुद अंकिता भंडारी प्रकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर सवालों के घेरे में हो, उसे इस प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत गौतम का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है और देवभूमि की संस्कृति एवं राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है। गौरतलब है कि दुष्यंत गौतम ने राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह मंदिरों में लड़कियों को छेड़ने के लिए देवभूमि आ रहे हैं, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में विवाद गहरा गया है।
Pauri, Garhwal | Jun 4, 2026