राशमि: जहरीले जानवर के काटने से महिला की मौत, राशमी के अड़ाना में सो रही महिला ने तोड़ा दम
क्षेत्र के अड़ाना गांव में गुरुवार रात एक महिला की जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, अड़ाना निवासी 30 वर्षीय गट्टू बाई अहीर गुरुवार रात अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जानवर ने उनके दाहिने हाथ पर काट लिया।काटने के बाद गट्टू बाई को बेचैनी महसूस हुई और उल्