कुटुंबा: दुधमी गांव में भतीजी की विदाई के बाद चौठारी के दिन अचानक चाचा की हुई मौत, घर की शादी की खुशी मातम में बदली
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के दुधमी गांव में भतीजी की विदाई के बाद चौठारी के दिन 53 वर्षीय चाचा विजय सिंह की अचानक मौत हो गई. उनके वंशज मूल रूप से इसी प्रखंड के ढीबर गांव के रहने वाले हैं. वे विगत्त कई दशक से दुधमी गांव में रहा करते थे. विजय सिंह की मौत से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है.