सुजानगढ़: सुजानगढ़ में पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक मनोज मेघवाल ने किया नमन
सुजानगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मास्टर भंवरलाल मेघवाल की छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक मनोज मेघवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवा एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया।