Udaipur 272 Plot Scam: SOG ने वांछित आरोपी विपिन कोठारी को किया गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार ! उदयपुर के बहुचर्चित 272 भूखंड मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी विपिन कोठारी को गिरफ्तार किया है। SOG के अनुसार वर्ष 2004 में नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर से हस्तांतरित खाली एवं निरस्त भूखंडों के कथित कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नगर निगम उदयपुर से लीजडीड जारी करवाने का मामला सामने आया था।
जांच के अनुसार विपिन कोठारी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलीभगत कर लीजडीड जारी करवाई। इसके बाद भूखंडों के संबंध में मुख्तारनामा करवाकर बिक्री किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
SOG ने आरोपी को गिरफ्तार कर 15 सितंबर 2026 तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। SOG के मुताबिक मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है। #Udaipur #UdaipurNews #UdaipurSOG #SOG #272PlotCase #UdaipurPlotCase #Vिपिनकोठारी #LandScam #PlotScam #RajasthanNews #CrimeNews #SOGAction #UdaipurCrime #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026