खिजरसराय: खिजरसराय में टोटो और कार की सीधी टक्कर में दो लोग घायल
खिजरसराय थाना क्षेत्र के नई बाजार पेट्रोल पंप के पास टोटो और कार की सीधी टक्कर हो गई जिसमें दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । दोनों घायल महिला को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गय। घायल कौशल्या देवी और रिंकी देवी खिजरसराय थाना क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली है ।