खिजरसराय: खिजरसराय में बालू घाट से लेवी मांगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार,डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया
खिजरसराय थाना क्षेत्र के पचलख बालू घाट से नक्सली बताकर 5लाख रुपया लेवी मांगने के मामले में एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्वेदन करते हुए बताया के 9 फरवरी को शादीपुर घाट पर 5- 6 की संख्या में आए अपराधियों ने अपने आप को नक्सली बताते हुए पर्चा देकर 5 लाख रूपया मांगा था।