खिजरसराय: नटेशर और नीकपुर के बीच ट्रेन पर की गई लूटपाट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नीमचक बथानी डीसीपी प्रकाश कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को नटेशर और नीकपुर के बीच में युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि बथानी थाना कांड संख्या 30 /24 के आरोपी को केंदुआ गांव से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा कि एसएसपी के निर्देश पर नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित और पुलिस वलों की टीम गठित किया गया था।