खिजरसराय: पहाड़पुर गांव में युवती से मिलने आया युवक, युवती के परिजनों ने की पिटाई
खिजरसराय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की एक युवती को टेम्पो चलाने वाला युवक फोन कर परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने युवती के माध्यम से युवक को मिलने के लिए गांव बुलाया। जैसे ही युवक गांव पहुंचा तो उसकी पकड़कर धुनाई कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है।