🚜 VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन एवं श्रमिक नियोजन को लेकर दाउदनगर प्रखंड में समीक्षा बैठक आयोजित
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में दाउदनगर प्रखंड में VB-G RAM G के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन, श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
📋 बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा एवं निर्देश—
🔹 मानव दिवस सृजन एवं श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा।
🔹 पंचायतवार योजनाओं की प्रगति एवं VB-G RAM G के अंतर्गत संचालित कार्यों का अनुश्रवण।
🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण एवं पौधारोपण योजनाओं की समीक्षा।
🔹 विभिन्न वर्षों की लंबित योजनाओं को नियमानुसार पूर्ण करने अथवा बंद करने की कार्रवाई।
🔹 दिसंबर माह के लिए श्रमिकों की कार्य मांग का निबंधन एवं रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
🔹 जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सोख्ता, चेक डैम, आहर एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित योजनाओं को गति देना।
🔹 कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण, NMMS के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति एवं कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
🔹 मजदूरी भुगतान समयसीमा के भीतर करना तथा लंबित भुगतान मामलों का शीघ्र निष्पादन।
उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पंचायत में श्रमिक नियोजन शून्य नहीं रहना चाहिए। सभी पंचायतों में मांग के अनुरूप योजनाएं संचालित कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए।
योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही बनाए रखने, निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर बल दिया गया। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। जिस दिन किसी पंचायत में श्रमिक नियोजन शून्य रहेगा, उस दिन संबंधित पंचायत रोजगार सेवक के मानदेय में कटौती की कार्रवाई भी की जाएगी।
समयबद्ध कार्य निष्पादन, जवाबदेह प्रशासन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के प्रति जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #VBGRAMG #RuralDevelopment #EmploymentGeneration #AurangabadBihar #GoodGovernance
Rural Development Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 23, 2026