सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के मग़नपुर गांव के समीप बाइक रोककर युवक के साथ की गई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र बांका जलालपुर निवासी राजकुमार पुत्र राम किशोर किसी काम से प्रयागराज गया था। आरोप है कि प्रयागराज से घर की तरफ वापस आ रहा था । मगनपुर गांव समीप कुछ लोग गाली गुप्ता देने लगे, विरोध करने पर मार पीट कर घायल कर दिए। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।