डोलरिया: डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने गीता सिनेमा हॉल में कार्यकर्ताओं संग देखी हनुमान अंश फिल्म
गुरुवार को डोलरिया विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने गीता सिनेमा हॉल में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम, भक्ति, साहस और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को देखने का अवसर मिला।