मनेर: मनेर नगर और ग्रामीण इलाकों में समाजसेवी व युवाओं ने मनाई बाबा साहब की 134वीं जयंती
Maner, Patna | Apr 14, 2024 मनेर नगर और ग्रामीण इलाकों में समाजसेवी व युवाओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह मनाया। इस दौरान महिनावा, रसूलपुर मोहल्ला सहित कई जगहों पर समाजसेवियो, युवाओं ने बाबा साहब की जयंती मनाया। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग शामिल हुए।