लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में पांच जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 12 शराबी को गिरफ्तार किया गया
शुक्रवार अपराह्न 4:34 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई जानकारी के अनुसार किऊल थाना क्षेत्र में महेशलेटा तथा हलसी थाना क्षेत्र में प्रेमडीहा गांव से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. महेशलेटा गांव से 1, लखीसराय बाजार समिति से 1, लखीसराय में दालपट्टी से 6 तथा उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से 4 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.