नाबालिग 24 घंटे में बरामद, 6 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
दुमका जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला – सरैयाहाट
शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद।
नामजद आरोपी राजेश ठाकुर धनबाद से गिरफ्तार।
पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
दूसरा मामला – गोपीकांदर
6 साल से फरार वारंटी जोसेफ हेंब्रम गिरफ्तार।
गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे के शिलांगी मोड़ के पास हुई गिरफ्तारी।
वर्ष 2020 के मामले में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर जारी हुआ था वारंट।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
#DumkaPolice #DumkaNews #JharkhandPolice #CrimeNews #SanthalPargana