अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई
अशोकनगर जिले में राजस्व कार्यों की समीक्षा एवं सुधार के उद्देश्य से शुक्रवार को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा की गई।बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा लंबित राजस्व प्रकरणों, भूमि रिकॉर्ड के नामांतरण, सीमांकन एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।