बरहेट: खिजूरखाल में तालामय मुर्मू की मौत के मामले में सात गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
खिजूरखाल गांव में 30 वर्षीय तालामय की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया तथा न्यायिक हिरासत में साहिबगंज जेल भेज दिया। इस मामले में मृतका के भाई बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी रसका मुर्मू ने पुलिस से शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।