शिवपुरी नगर: सेना विरोधी टिप्पणी पर कांग्रेस का विरोध, माधव चौक पर विजय शाह और देवड़ा का पुतला फूंका
शहर के माधव चौक पर शनिवार की दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और वन मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर सेना के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन भाजपा नेताओं के सेना को लेकर दिए गए विवादित बयानों के खिलाफ किया।