शिवपुरी नगर: 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, लालमाटी क्षेत्र के खेत में मिला शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल माटी इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक का शव रात करीब 11 बजे एक खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान मनियर निवासी जितेन्द्र राठौर (26) पुत्र अशोक राठौर के रूप में हुई है। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसका आज पीएम कराया गया।