शिवपुरी नगर: पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड में SP ने ली परेड की सलामी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
शिवपुरी में पुलिस परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया।जिले के विभिन्न थानों और पुलिस लाइन से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने परेड में हिस्सा लिया। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने परेड का निरीक्षण किया। मध्यप्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर मंगलवार और शुक्रवार को जनरल परेड आयोजित की जाती है।बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने सम्मानित भी किया।