शिवपुरी नगर: लव जिहाद के विरोध में सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, डीएम को 8 मांगों का ज्ञापन सौंपा
प्रदेशभर में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपकर इन मामलों में कड़े कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने लव जिहाद को प्रदेश की बेटियों के विरुद्ध एक सुनियोजित और संगठित षड्यंत्र करार दिया।