शिवपुरी नगर: राघवेंद्र नगर में पूर्व मंत्री के बेटे के घर से 25 लाख के गहने और नकदी चोरी, पीड़ित गांव गया था
शिवपुरी शहर के राघवेन्द्र नगर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बेड़िया के बेटे के घर चोरी हो गई। इसमें 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और नगदी चोरी हो गए। वारदात 7 मई से 9 मई के बीच की है। पहले मामला सामने नहीं आया था, एफआईआर होने के बाद घटना सामने आई। जिसकी जानकारी पीड़ित में आज शुक्रवार की शाम 4 बजे मीडिया को दी है।