शिवपुरी नगर: राम स्टील के पीछे तीन मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, ग्वालियर से शिवपुरी पीओपी का काम करने आया था मृतक
शिवपुरी शहर के थीम रोड स्थित राम स्टील के पीछे शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन मंजिला इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर नरेन्द्र उर्फ बट्टन राय उम्र 3 वर्ष ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला था और शिवपुरी में पीओपी करने का काम कर रहा था। कोतवाली थाना पुलिस शव का पीएम करा रही है।