मीटर रीडिंग लेने गए कर्मचारी पर खूंखार कुत्तों का हमला, 17 से ज्यादा जगह गहरे जख्म,
ग्वालियर। शहर के इंद्रानगर-चार शहर का नाका क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली की मीटर रीडिंग लेने पहुंचे एक आउटसोर्स कर्मचारी पर कथित तौर पर मकान मालिक के तीन पालतू कुत्तों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कर्मचारी को मकान परिसर में बंधक जैसी स्थिति में रखकर कुत्तों के सामने छोड़ दिया गया, जिसके बाद पिटबुल, रॉटविलर और जर्मन शेफर्ड ने उस पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी बिजली मीटर की रीडिंग लेने के लिए मकान पर पहुंचा था। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी और आरोप है कि मकान मालिक ने अपने पालतू कुत्तों को उसके पीछे दौड़ा दिया। हमले में कर्मचारी के शरीर पर 17 से अधिक जगह गहरे जख्म होने की बात सामने आई है। घटना के बाद घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 15, 2026