चंबा की सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम नदारद! क्रैश बैरियर और पैरापिट की कमी से हादसों का खतरा
पहाड़ों की संकरी सड़कें… एक तरफ ऊंचे पहाड़, दूसरी तरफ गहरी खाई… और बीच में हर दिन जोखिम भरा सफर!
जी हां, हम बात कर रहे हैं जिला चंबा की, जहां कई सड़क मार्गों पर क्रैश बैरियर और पैरापिट की कमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
चंबा-खज्जियार मार्ग हो या चंबा-जुम्हार सड़क मार्ग, इन रास्तों से रोजाना स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी गुजरते हैं। संकरी सड़कें और खाई के किनारे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से वाहन चालकों की चिंता बढ़ रही है।
खासकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए अनजान पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर संवेदनशील सड़क मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कब होंगे?
क्रैश बैरियर और पैरापिट दुर्घटनाओं के दौरान गंभीर जोखिम को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए संबंधित विभाग को जरूरत के मुताबिक संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने चाहिए।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मांग है कि चंबा की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें।
सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित सफर — आखिर जिम्मेदार विभाग कब लेगा सुध?
सुरेंद्र ठाकुर
Tribal Live News — आपकी आवाज, सच के साथ।
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026