चामुंडा : शारदीय नवरात्र शुरू, 61 विद्वान करवाएंगे विशेष यज्ञ, श्रद्धालुओं के लिए भीड़ प्रबंधन की तैयारी
शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के दौरान 61 विद्वान और 20 सहायक ब्राह्मण विशेष यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान करवाएंगे। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यज्ञ का शुभारंभ किया। वहीं, सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की तैयारी की है, ताकि भक्तों को सुगमता से दर्शन हो सकें।
#Chamunda #ChamundaDevi #ShardiyaNavratri #Kangra #HimachalNews #नवरात्र #शक्तिपीठ #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 11, 2026