पहाड़ी: भैया दूज पर्व को लेकर कामां पुलिस अलर्ट, चौराहों और नुक्कड़ों पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी
भैया दूज के पर्व पर कामां पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।कस्बे में बुधवार शाम 7 बजे तक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों,बाजारों और नुक्कड़ों पर तैनात किया है।पुलिस जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं,ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें